Posts

भगवान शिव का शहर महेश्वर...

इंदौर से  90  की.मी. की दुरी पर   " नर्मदा   नदी"   के किनारे बसा यह खुबशुरत पर्यटन स्थल   म.प्र. शासन द्वारा   " पवित्र नगरी"   का दर्जा प्राप्त है ,  अपने आप में कला ,  धार्मिक ,  संस्कृतिक ,  व एतिहासिक महत्व को   समेटे यह   शहर लगभग  2500  वर्ष पुराना हैं  |  मूलतः यह  " देवी अहिल्या"   के कुशल शासनकाल और उन्ही के कार्यकाल ( 1764-1795)  में हैदराबादी बुनकरों द्वारा बनाना शुरू की गयी   " महेश्वरी साड़ी"   के लिए आज देश-विदेश में जाना जा रहा हैं  |  अपने   धार्मिक महत्त्व में यह शहर काशी के समान भगवान शिव की नगरी है ,  मंदिरों और शिवालयो की निर्माण श्रंखला के लिए   इसे  " गुप्त काशी"   कहा गया है  |  अपने पोराणिक महत्व में स्कंध पुराण ,  रेवा खंड ,  तथा वायु   पुराण आदि   के नर्मदा रहस्य में इसका   " महिष्मति"   नाम से विशेष   उल्लेख है  |  ऐतिहासिक महत्त्व में यह शहर   भारतीय संस्कृति में स्थान रखने वाले राजा   महिष्मान ,  राजा   सहस्त्रबाहू (जिन्होंने रावण को बंदी बनाया था) जैसे राजाओ और वीर पुरुषो की राजधानी रहा है ,  बाद
Recent posts